फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Google Boy Agastya Jaiswal paid obeisance in jwalamukhi temple.

गूगल ब्वॉय अगस्तया के जवाब सुनकर सब हुए हैरान

Sun, 29 Nov 2015 12:00 PM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
Google Boy Agastya Jaiswal paid obeisance in jwalamukhi temple.

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में तेलंगाना के गूगल ब्वॉय ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर किए। पुजारी गोकुल शर्मा ने उन्हें मां ज्वाला की विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान अगस्तया जयसवाल ने फर्राटेदार अंदाज में हर सवाल के जवाब भी वहां दिए। ज्वालाजी पहुंचे गूगल ब्वॉय अगस्तया ने बताया कि जब वह दो वर्ष का था।

विज्ञापन


उस समय 300 सवालों के जवाब का भंडार उनके पास था। नौ वर्ष चार माह के अगस्तया ने अब यह आंकड़ा 3000 तक पहुंचाया है। अगस्तया दस वर्ष की उम्र में सेंट मेरी कॉलेज हैदराबाद से जमा एक की पढ़ाई कर रहे हैं। गीता श्लोक का संस्कृत में उच्चारण और उसका अंग्रेजी में अनुवाद करना भी अगस्तया के लिए आम बात है।

विज्ञापन

कहा- हर कोई बच्चा बन सकता है गूगल ब्वाय, गर्ल

Google Boy Agastya Jaiswal paid obeisance in jwalamukhi temple.

शनिवार को अपने परिवार के साथ ज्वालाजी पहुंचे अगस्तया के श्लोकों के उच्चारण और उसके अनुवाद को मंदिर अधिकारी डॉ. अशोक पठानियां ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर लिया। मंदिर के सीनियर सिक्योरिटी गार्ड एक्स सर्विसमेन दिलाबर सिंह ने भी कुछ सवाल पूछे तो झट से उनका जवाब मिल गया।

तेलंगाना के गूगल ब्वॉय अगस्तया के पिता अश्वनी और माता भाग्यलक्ष्मी ने बताया कि कोई भी बच्चा एक्सट्रा ऑर्डिनरी बन सकता है। इसके लिए केवल अभ्यास की आवश्यकता होती है। 20 वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे चुके अगस्ता के पिता अश्वनी ने लॉ की प्रेक्टिस भी की है। वर्ष 2009 के बाद अश्वनी पूरी तरह से अपने बच्चों पर ध्यान दे रहे हैं। अश्वनी अपनी बेटी नैना जयसवाल को जहां टेबल टेनिस की कोचिंग दे रहे हैं। वहीं अगस्तया को भी निरंतर अभ्यास करवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed