फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Good news for shimla city, koti brandi water supply will starts very soon.

शिमला में नहीं रहेगा जल संकट, शहर में जल्द पहुंचेगा कोटी, बरांडी का पानी

Mon, 18 Apr 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Apr 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
 Good news for shimla city, koti brandi water supply will starts very soon.
जल संकट से जूझ रहे शिमला शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पानी की राशनिंग जल्द बंद हो सकती है।

जल संकट से जूझ रहे शिमला शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पानी की राशनिंग जल्द बंद हो सकती है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर को कोटी और बरांडी परियोजनाओं से पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए तैयारियां तेज कर ली है।

विज्ञापन


इन परियोजनाओं से पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद शहर को रोजाना करीब 7 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलेगा। मांग के अनुरूप पूरा पानी मिलने की स्थिति में नगर निगम राशनिंग बंद कर देगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों के बाद सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर को पानी की अतिरिक्त आपूर्ति शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर कोटी और बरांडी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अश्वनी खड्ड पेयजल योजना से तीन किलोमीटर दूर से पाइपें डालकर पानी उठाने का काम चल रहा है। दोनों नालों से करीब सात एमएलडी पानी की सलाई होने का अनुमान है। परियोजना के लिए सरकार ने 13 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शिमला पहुंचेगा कोटी-बरांडी का पानी
कोटी और बरांडी परियोजनाओं का पानी शिमला पहुंचने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। जल्द ही शिमला के लिए इन परियोजनाओं से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इन दिनों आईपीएच नगर निगम को रोजाना औसतन 33 से 35 एमएलडी पानी की सप्लाई कर रहा है।- आरएम मुकुल, चीफ इंजीनियर, आईपीएच

हर सोमवार को हो रही समीक्षा बैठक
कोटी और बरांडी परियोजना से शहर को पानी की सप्लाई शुरू करने को लेकर हर सोमवार को समीक्षा बैठक की जा रही है। ईएनसी, चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता की उपस्थित में बैठक हो रही है।


अश्वनी खड्ड से बंद है सप्लाई
पीलिया फैलने के बाद अश्वनी खड्ड से पानी नहीं लिया जा रहा है। इससे शहर में जल संकट पैदा हो गया है। पानी की राशनिंग की जा रही है। गिरि और गुम्मा की सप्लाई से काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed