फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   golf cart in shimla.

राजधानी में महिला चलाएगी गोल्फ कार्ट

Sun, 08 Mar 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Mar 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
golf cart in shimla.

राजधानी के प्रतिबंधित मार्गों पर चलाई जाने वाली गोल्फ कार्ट में महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। एमसी गोल्फ कार्ट में महिला ड्राइवर रखेगा। इससे देर शाम भी गोल्फ कार्ट में सफर करने वाली महिलाओं और युवतियां स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगी। गोल्फ कार्ट चलाने वाली कंपनी को नगर निगम ने इस बाबत कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


पहली अप्रैल से पहले शहर के चार प्रतिबंधित मार्गों पर गोल्फ कार्ट चलाई जाएगी। पांच मार्च को नगर निगम ने बैटरी चलित वाहन गोल्फ कार्ट का शहर की सड़कों पर ट्रायल किया। छोटा शिमला से शिमला क्लब, संजौली से आईजीएमसी होते लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी तक, बालूगंज से चौड़ा मैदान होते सीटीओ तक और नवबहार से रिच माउंट तक गोल्फ कार्ट चलाई जाएगी।
विज्ञापन


गोल्फ कार्ट की सुविधा का लाभ शहर की जनता सुबह सात से रात नौ बजे तक उठा सकेगी। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों के लिए 60 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। गोल्फ कार्ट की सवारी करने वाले लोगों को इलेक्ट्रानिक मशीन से टिकट काट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्फ कार्ट की सवारी करने के लिए लोगों को 15 रुपये चुकाने होंगे। इसके लिए पास भी बनाए जाएंगे। पास बनाने वालों से 12 रुपये किराया वसूला जाएगा।

महिला सुरक्षा को लिया फैसला-
महापौर संजय चौहान ने बताया है कि महिला सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। गोल्फ कार्ट चलाने वाली कंपनी को महिला चालकों की भर्ती करने को कहा है।


मुख्यमंत्री दिखाएंगे गोल्फ कार्ट को हरी झंडी-
नगर निगम शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर चलाई जाने वाली गोल्फ कार्ट का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से करवाएगा। मुख्यमंत्री के शिमला लौटने के बाद नगर निगम उद्घाटन की तारीख तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed