फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   God Bharai' (baby shower) ceremony observed at Anganwadi centers.

Shimla News: आंगनबाड़ी केंद्रों में निभाई गोद भराई की रस्म

Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
God Bharai' (baby shower) ceremony observed at Anganwadi centers.
शिमला। राजधानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को नौवें पोषण माह के तहत महिलाओं की गोद भराई की गई और बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम शहर के यूएस क्लब, लोअर समिट्री, चुंगी खाना और कोरेस्टॉफन के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने पर जोर दिया गया। पौष्टिक खाएं, पौष्टिक खिलाएं विषय पर महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने रोजाना सब्जियां, दाल, प्रोटीन, अनाज, फल, दूध और दही को आहार में शामिल करने की सलाह दी। सप्ताह में अंडा, मांस और मछली खाने का भी सुझाव दिया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षक कौशल्या भारद्वाज भी मौजूद रहीं। उनके साथ महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article