{"_id":"650abc6485bd3ec09905b53b","slug":"gobind-sagar-lake-bilaspur-will-be-developed-as-mini-switzerland-onkar-sharma-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ओंकार शर्मा बोले- मिनी स्विट्जरलैंड की तर्ज पर विकसित होगी गोबिंद सागर झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ओंकार शर्मा बोले- मिनी स्विट्जरलैंड की तर्ज पर विकसित होगी गोबिंद सागर झील
Wed, 20 Sep 2023 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Sep 2023 06:06 PM IST
सार
प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल के पास झील को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाना एसोसिएशन का प्रमुख कार्य है। कहा कि झील में जल्द ही सभी गतिविधियां शुरू की जाएंगी ताकि स्थानीय लोगों को यहां पर रोजगार मिल सके और बाहरी प्रदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां रोका जा सके।
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर गोबिंद सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से मिनी स्विटजरलैंड की तर्ज पर विकसित जाएगा। झील में स्पीड बोट, बड़े शिकारे, जेट सकिंग, बनाना राइड, जोर्बिंग बॉल जैसी गतिविधियां जल्द शुरू होंगी। गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल के पास समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश सरकार के राजस्व, वन, जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ओंकार शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ओंकार शर्मा को बताया कि वाटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एसोसिएशन जल्द ही झील में स्पीड बोट, पैडल बोट, बड़े शिकारे, बनाना राइड, जोर्बिंग बॉल, पैरासेलिंग की गतिविधियां शुरू करेगी।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल के पास झील को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाना एसोसिएशन का प्रमुख कार्य है। कहा कि झील में जल्द ही सभी गतिविधियां शुरू की जाएंगी ताकि स्थानीय लोगों को यहां पर रोजगार मिल सके और बाहरी प्रदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां रोका जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर हिमाचली परंपरा अनुसार गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर, कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत, रणजीत सिंह, हरीश कुमार, सिस्टा गौतम, महेंद्र शर्मा ने हिमाचली टोपी और शाॅल देकर आईएएस ओंकार शर्मा को सम्मानित किया।