फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GMC and second in Chamiana Doctor will go on holiday today in phase

Shimla News: आईजीएमसी और चमियाना में दूसरे चरण में डॉक्टर आज जाएंगे छुट्टी

Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
GMC and second in Chamiana
Doctor will go on holiday today in phase
पहले चरण की छुट्टी से लौटे कई चिकित्सक
विज्ञापन

30 जुलाई से पांच अगस्त तक रहेगा अवकाश का दूसरा चरण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में प्रोफेसर चिकित्सक और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अब दूसरे चरण में छुट्टी पर जाएंगे। दोनों अस्पतालों में वीरवार से दूसरे चरण के चिकित्सक अवकाश पर रहेंगे। बुधवार को पहले चरण में छुट्टी पर गए चिकित्सक वापस लौट आए हैं।

सभी चिकित्सकों के ड्यूटी पर आने से आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। मरीज ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं 30 जुलाई से पांच अगस्त तक आईजीएमसी के 126 और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के 30 चिकित्सक छुट्टी पर रहेंगे। इससे मरीजों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से सबसे अधिक परेशानी पहले से उपचार करवा रहे मरीजों को हो सकती है। छह अगस्त से मरीजों के लिए यूनिट के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article