फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   glyciar slide in himachal.

देखते ही देखते बर्फ के पहाड़ में दब गया युवक

Sat, 07 Mar 2015 08:09 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
glyciar slide in himachal.

हिमाचल के जिला चंबा की पांगी घाटी के धरवास में हिमखंड गिरने से एक युवक दब गया है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि युवक को धरवास पंचायत का बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक पैदल जा रहा था कि अचानक पहाड़ी से बर्फ गिरने की वजह से वह दब गया। युवक से कुछ दूरी पर और लोग भी थे, जिन्होंने हादसे की सूचना दी। पांगी के आवासीय आयुक्त इंद्र सिंह भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को धरवास पंचायत के युवक की हिमखंड की चपेट में आने की सूचना मिली है। सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस व प्रशासन की पूरी टीम इस ऑपरेशन में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ काटकर चल रहा है सर्च ऑपरेशन

glyciar slide in himachal.

करीब 20-25 ग्रामीणों की मदद से हिमखंड को खोदा जा रहा है ताकि युवक को बरामद किया जा सके। युवक को एक स्थानीय व्यक्ति ने हिमखंड के नीचे दबते देखा था। अतिरिक्त उपमंडल अधिकारी व सहायक आयुक्त पांगी अनिल चौहान ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है।

जल्द ही उसे खोज निकाला जाएगा। उन्होंने घाटी में अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। चंबा जिला में हिमखंड की चपेट में आने की यह तीसरी घटना है और अब तक चार लोगों की हिमखंड में दबने से मौत हो चुकी है। प्रशासन ने पहले ही लोगों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर न जाने के लिए अलर्ट कर रखा है।

मरीज के साथ आधे रास्ते से लौटे लोग

glyciar slide in himachal.

वहीं, काजा में भारी बर्फबारी के बीच मरीज को लेकर पैदल ही अस्पताल रवाना हुए लोगों को रास्ते में ही वापस लौटना पड़ा। हिमखंडों के लुढ़कने के कारण मरीज को आधे रास्ते से ही घर वापस ले जाना पड़ा है।

लगभग 5 किलोमीटर तक बर्फ में कंधों पर उठा कर मरीज को दालंग के समीप क्रेशर मोढ़ तक पहुंचाया गया। लेकिन उसके आगे हिमखंड लुढ़कने के कारण मरीज को फिर घर वापस लाना पडा।

लोगों ने राज्य सरकार से अपील की है कि सोनम अंगमोको गौंधला हेलीपैड़ से तत्काल कुल्लू के लिए लिफ्ट किया जाए। उधर, विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि एमरजेंसी हेलीकाप्टर उड़ान के लिए उन्होंने उपायुक्त को जीएडी ओर जनजातीय विभाग को फैक्स करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed