फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Glory of RKMV first in model exhibition

Shimla News: मॉडल प्रदर्शनी में आरकेएमवी की महिमा प्रथम

Wed, 28 Feb 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Glory of RKMV first in model exhibition
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान शिमला और राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अभिषेक तनेजा मुख्य वक्ता रहे। इस मौके पर आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में महिमा ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा, शिवानी ने तीसरा स्थान पाया। पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में राधिका प्रथम रही, सोमन ने दूसरा और श्रेया ने तीसरा स्थान पाया। विज्ञान अधिष्ठाता कार्तिक चौहान ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में डाॅ. अंजली चौहान, डाॅ. मदन मनकोटिया, डॉ. सरोज, डॉ. रेवा गुप्ता, डॉ. वंदना शर्मा अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं कोटशेरा कॉलेज के कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. गोपाल गोपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षक डॉ. शालिनी चौहान के साथ प्रयोगशालाओं का दौरा किया। प्राचार्य ने छात्रों को विज्ञान चुनने और समाज के प्रति योगदान देने के बारे में प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. नितिका गुप्ता, डॉ. अजीत सिंह ठाकुर, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. नीना, डॉ. सुमित, डॉ. कामिनी, डॉ. ब्रिज मोहन, प्रोफेसर आकांक्षा शर्मा, प्रोफेसर आस्था ठाकुर और प्रोफेसर अंजना मौजूद रहे।
विज्ञापन



सेंट बीड्स कॉलेज में बताया विज्ञान का महत्व
शिमला। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेंट बीड्स कॉलेज में विकसित भारत के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर लेक्चर आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिक डॉ. रमेश ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को रोजमर्रा के जीवन में विज्ञान के महत्व की जानकारी दी। कॉलेज में आयोजित गतिविधियों में वैष्णवी, पायल, तान्या, संयोगित, शौर्या, रूपांशी, स्मृति, खुश्बू और दिव्यांशी ने अच्छा प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. मौली अब्राहम ने छात्राओं को विज्ञान में हुए नए शोध एवं अनुसंधान में रुचि रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article