{"_id":"67923fd099ac68eefd0fad8e","slug":"glimpse-of-dev-culture-will-be-seen-in-republic-day-celebrations-shimla-news-c-19-sml1001-475963-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखेगी देव संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखेगी देव संस्कृति की झलक
विज्ञापन
रिज मैदान पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह में निकलेगी हिमाचल संस्कृति दर्शन विषय पर रोहड़ू की स्पैल वैली की झांकी
समारोह में 25 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बाहर हिमाचल की लोक संस्कृति पर आधारित झांकी की झलक देखने को मिलेगी। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर हिमाचल संस्कृति दर्शन विषय पर यह झांकी तैयार की जा रही है। इसमें रोहड़ू की स्पैल वैली की प्राकृतिक सुंदरता के साथ काष्ठ कला से बने दो मंदिरों को दिखाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह इस साल रिज मैदान पर होगा।
बीते दिनों स्पैल वैली में भूंडा महायज्ञ का आयोजन भी हुआ था जोकि देश-विदेश में आकर्षण का केंद्र रहा था। चार दशक बाद हुए भूंडा महायज्ञ में बेड़ा सूरत राम ने सफेद कफन बांधकर खुद तैयार किए रस्से पर बैठकर एक छोर से दूसरे छोर तक 100 मीटर खाई को सकुशल पार किया था। इस झांकी की और भी कई खासियतें होंगी। इसमें काष्ठ कला शैली में देव संस्कृति को दिखाया जाएगा। बजंतरी पारंपरिक वेशभूषा में झांकी के आगे वाद्ययंत्र बजाते हुए चलेंगे। इसके अलावा देेव रथ भी झांकी में शामिल रहेगा।
समारोह में झांकियां पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में लगभग 25 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी। इसमें 22 जेएंडके राइफल्स, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिम ऊर्जा, राज्य बिजली बोर्ड, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, डीआरडीए, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, उद्यान विभाग, राज्य फोरेंसिक सेवाएं, वन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकियां शामिल होंगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने झांकियों के संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग अपने जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और नीतियों का नए पन के साथ प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदर्शन करें। झांकियां आकर्षक और ज्ञानवर्धक होनी चाहिए।
विज्ञापन
झांकियों में इन चीजों की दिखेगी झलक
झांकियों में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से अन्य राज्यों के भ्रमण पर गए बच्चे, छात्रों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण, समेज त्रासदी में डीएनए मैपिंग की भूमिका, विंटर कार्निवल, सीए स्टोर, मक्की की खरीद, दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र, पत्तल बनाने और लंगर परोसने आदि की झलकियां देखने को मिलेंगी। समारोह के बाद झांकियों को शहर के चयनित स्थानों पर रखा जाएगा ताकि आम जनता झांकियों को देख सके।
27 दल और 5 बैंड लेंगे परेड में हिस्सा
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड जेएंडके राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के महिला और पुरुष टुकड़ियां, सेना पाइप बैंड, यातायात पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होम गार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड्स, आपदा प्रबंधन समूह तथा पुलिस का श्वान दल हिस्सा लेंगे। परेड में इस वर्ष पहली बार 5 बैंड के दल शामिल होंगे।