फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Glimpse of 10 incarnations of Guru Padmasambhava seen in Chham dance, grand procession also taken out

Mandi News: छम नृत्य में दिखी गुरु पद्मसंभव के 10 अवतारों की झलक, भव्य शोभायात्रा भी निकाली

Mon, 19 Feb 2024 05:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 05:16 PM IST
सार

बल्ह क्षेत्र के रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले के दूसरे दिन गुरु पद्मसंभव निंगमापा बौद्ध मठ के प्रांगण में बौद्ध अनुयायियों और लामाओं की ओर से छम नृत्य का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Glimpse of 10 incarnations of Guru Padmasambhava seen in Chham dance, grand procession also taken out
छेश्चू मेले में छम नृत्य - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के ऊपरी बल्ह क्षेत्र के रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले के दूसरे दिन गुरु पद्मसंभव निंगमापा बौद्ध मठ के प्रांगण में बौद्ध अनुयायियों और लामाओं की ओर से छम नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें गुरु पद्मसंभव के 10 अवतारों को दर्शाया गया इस दौरान लामाओं ने अपने मुंह पर विभिन्न तरह के मुखौटे पहनकर छम नृत्य किया गया।  नृत्य को देखने के लिए लोगों में बड़ी उत्सुकता देखी गई। इससे पहले निंगमापा मंदिर से लेकर झील की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें देवी-देवताओं ने शिरकत की। इस शोभायात्रा में एसडीएम विशाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके बाद बौद्ध लामाओं ने पूजा-अर्चना कर ऐतिहासिक झील की परिक्रमा की। उधर गुरु  दुदुजम रिंपोंछे तेंजिन येसे दोरजे ने बौद्ध श्रद्धालुओं को झील परिक्रमा पर अपने छेवांग से दूसरे दिन भी निहाल करते हुए उन्हें दीर्घ आयु की कामना करते हुए अपने प्रवचनों से पुण्य किया। दूसरे दिन मेला आयोजन कमेटी ने प्रथम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया। इसमें प्रदेश के लोक गायक एसी भरद्वाज ने हिंदी, पहाड़ी व पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर पंडाल में बैठे दर्शक प्रस्तुतियों पर खूब झूमे। सबसे अधिक आकर्षित का केंद्र छम नृत्य रहा। इसे देखने के लिए देश व दुनियाभर से बौद्ध अनुयायियी पहुंचे। तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय मेले के दूसरे दिन मेला कमेटी की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। इस मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष सुनीता देवी, पार्षद सलोचना देवी, कमल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed