{"_id":"6055e7168ebc3ed913222997","slug":"glacier-burst-in-lahaul-spiti-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में गिरा ग्लेशियर, पहाड़ी से आए बर्फ के सैलाब से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में गिरा ग्लेशियर, पहाड़ी से आए बर्फ के सैलाब से दहशत
Sat, 20 Mar 2021 05:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में गिरा ग्लेशियर।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के गोंधला क्षेत्र के पास शनिवार सुबह पहाड़ी से एक हिमखंड गिरा जो चंद्रा नदी में समा गया। हिमखंड टूटने से उठे गुबार से पूरी घाटी में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इस आपदा को अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंधला के यांगला गांव के साथ लगती पहाड़ी से गिरे हिमखंड से किसी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जिले में पिछले एक माह से लगातार ग्लेशियरों के गिरने का क्रम जारी है। कई जगहों पर हिमखंड सड़क पर गिरने से यातायात बाधित रहा। केलांग निवासी प्रेम चंद ने बताया कि शनिवार सुबह हिमखंड गिरा है। इन दिनों घाटी में तापमान बढ़ने से पहाडि़यों से बर्फ पिघल रही और हिमखंड के रूप में टूटने लगे हैं। एसडीएम केलांग राजेेश भंडारी ने कहा कि हिमखंड गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन