{"_id":"690a01129044e411f40d2a92","slug":"give-affection-to-those-who-are-addicted-to-drugs-ravindra-shimla-news-c-19-sml1002-626691-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धंसे लोगों को \nदें अपनापन : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धंसे लोगों को दें अपनापन : रविंद्र
विज्ञापन
युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सलाह
ज्ञान-विज्ञान समिति ने किया कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति के संजौली कार्यालय में आयोजित जन स्वास्थ्य केंद्र के 18वें मासिक शिविर में लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि डीएसपी सीआईडी रविंद्र नेगी ने नशे से जूझ रहे युवाओं और उनके परिवारों की बात ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि जो युवा आज नशे की लत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं वही कल समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को तिरस्कार नहीं बल्कि सहयोग और अपनापन देना सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। शिविर में पंकज सहित कई युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह नौ महीनों से नशे की लत से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं और अब जीवन को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।
राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि समिति ने पिछले डेढ़ वर्ष से युवा बचाओ अभियान के तहत नशे के खिलाफ एक संगठित लड़ाई शुरू की है। शिविर के दौरान शिमला मल्टी स्पेशलिटी सेंटर संजौली के सहयोग से ब्लड प्रेशर, शुगर और एचबीए वन सी टेस्ट भी किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी जियानंद शर्मा, गोविंद चतरांता, सुमित्रा चंदेल, डॉ. कुलदीप तंवर, हीरानंद शांडिल, रोबिन सिन्हा और मनोवैज्ञानिक डॉ. रवि भूषण उपस्थित रहे।