फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gitanjali, who returned after winning gold, received a grand welcome.

Shimla News: गोल्ड जीतकर लौटी गीतांजलि का हुआ भव्य स्वागत

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gitanjali, who returned after winning gold, received a grand welcome.
शिमला। अंडर-14 राज्यस्तरीय स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद गीतांजलि शुक्रवार को पहली बार स्कूल पहुंचीं। स्कूल में उनका भव्य स्वागत किया गया। गीतांजलि आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा है। राज्य स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करने पर स्कूल प्रबंधन और स्कूल प्रबंधन समिति ने उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गीतांजलि के माता-पिता, एसएमसी सदस्य और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। इस वर्ष अंडर-14 आयु वर्ग में जिला शिमला से राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित होने वाली वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपम गुलेरिया ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के स्पोर्ट्स इंचार्ज मनोज शर्मा, आर्य समाज शिमला के प्रधान राजेंद्र कुमार सूद (ठाकुर भ्राता), मंत्री योगेश आर्य और कोषाध्यक्ष सुधीर सूद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article