फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl student parents protest in school principal arrested hamirpur himachal pradesh

सेना से रिटायर स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा को भेजा आपत्तिजनक मैसेज, गिरफ्तार

Wed, 29 May 2019 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 May 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Girl student parents protest in school principal arrested hamirpur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

छात्रा को मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रधानाचार्य पर पीड़ित छात्रा को महंगा मोबाइल फोन देने और उसके बैंक खाते में नकद राशि जमा करवाने का भी आरोप है।

विज्ञापन


छात्रा के खाते में तीन किस्तों में एक-एक हजार रुपये जमा किए गए। मामला सामने आने पर परिजनों ने छात्रा को संबंधित स्कूल से निकालकर दूसरे स्कूल में दाखिल करवाया। इसके बाद बुधवार को परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


हमीरपुर से उच्च शिक्षा उपनिदेशक भी अपनी टीम समेत मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। मामला तनावपूर्ण होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बड़सर पुलिस थाने से पुलिस टीम स्कूल पहुंची। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उन्होंने बेटी के पास महंगा फोन देखा तो पूछने पर उसने बताया कि यह फोन उसे प्रधानाचार्य ने दिया है। प्रधानाचार्य ने उसके खाते में तीन किस्तों में एक-एक हजार रुपये भी जमा करवाए हैं।

जब परिजनों ने प्रधानाचार्य से पूछा तो उसने बताया कि वह मेधावी छात्राओं को मोबाइल और पैसे शुरू से देते आए हैं। जब परिजनों ने कक्षा में अन्य छात्र-छात्राओं से पूछा तो सबने कुछ भी मिलने से इंकार कर दिया।

इस पर जब शक हुआ और उन्होंने मोबाइल लेकर उस पर प्रधानाचार्य द्वारा भेजे मैसेज पढ़े तो उनके होश फाख्ता हो गए। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे।

पुलिस ने आईटी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल करवाया जा रहा है। - अर्जित सेन ठाकुर, एसपी हमीरपुर
 

स्कूल पहुंचकर मामले की तफ्तीश की गई। परिजनों ने प्रधानाचार्य पर मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के अलावा और कई आरोप लगाए हैं। अगली कार्रवाई के लिए एफआईआर की कॉपी शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। - जसवंत सिंह, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed