छात्रा को मिली ऐसी खौफनाक मौत, रूह सिहर जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ से करीब आठ किलोमीटर दूर दयोल पंचायत के तहत पड़ने वाली लूणी खड्ड में स्कूल जा रही जमा एक की 16 वर्षीय छात्रा की फिसलकर गिरने के बाद बहने से मौत हो गई। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। छात्रा के साथ उसका 14 वर्षीय भाई भी था। अपनी बहन को बचाते बचाते वह भी हादसे में घायल हो गया। घटना के दौरान अन्य बच्चे भी स्कूल जा रहे थे। उन्होंने दोनों को बहते देखा तो शोर मचाया और कुछ लोगों ने मुश्किल से लड़के को बचाया। लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन मुंह पर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
प्लस वन की छात्रा किरण पुत्री रतन चंद निवासी तड़ा गांव पंचायत धरेड़ अपने भाई अक्षय के साथ सुबह करीब 8:30 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयोल पैदल लूणी खड्ड के रास्ते से जा रही थी। भाई अक्षय के पुलिस में दिए बयान के मुताबिक खड्ड पार करते वक्त पत्थर के ऊपर से उसकी बहन का पैर फिसल गया। पानी में वह बहने लगी। उसने बहन को बचाने की कोशिश की। बहन को बचाने की कोशिश में वह भी घायल हो गया।
मुंह पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत
कुछ लोगों ने उन्हें बचाया। लेकिन, मुंह पर चोट लगने से उसकी बहन की मौत हो गई। हालांकि, अक्षय ने यह भी कहा कि दो तीन दिन से खड्ड में पानी बढ़ गया है। पुलिस के मुताबिक किरण स्कूल में लड़की फिजिकल एजुकेशन का प्रैक्टिकल देने जा रही थी। लड़की के घर से स्कूल का आधा घंटे का पैदल रास्ता है। सेहल पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि दो तीन दिन से खड्ड में पानी का बहाव बढ़ गया है। अगर पानी का बहाव कम होता तो लड़की की जान बच सकती थी। लड़की के पिता दिल्ली में ड्राइवरी का काम करते हैं।
एडीसी सुदेश मोख्टा ने बताया कि उन्होंने सारे मामले की रिपोर्ट एसडीएम बैजनाथ से मंगवा ली है। मृतक लड़की के परिजनों को फौरी तौर पर 10 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम ऋगवेद ठाकुर ने बताया कि वह मौके पर गए थे। किसी प्रोजेक्ट का पानी छोड़ने से बहाव बढ़ा, ऐसा लग नहीं रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।