फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   girl student murder case chakka jam by villagers in amb una himachal pradesh

छात्रा हत्याकांड: अंब में छह घंटे चक्का जाम, बाजार बंद, आरोपी को फांसी देने की मांग

Fri, 15 Apr 2022 08:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Apr 2022 08:24 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों के समर्थन में व्यापारियों ने अंब बाजार दिनभर बंद रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तरफ से क्यूआरटी सहित अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रदर्शनकारियों ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्रायल की मांग की।

विज्ञापन
girl student murder case chakka jam by villagers in amb una himachal pradesh
अंब में चक्का जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

छात्रा हत्याकांड के विरोध में हिंदू संगठनों ने स्थानीय जनता के साथ मिलकर शुक्रवार को अंब में छह घंटे तक चक्का जाम किया। अंब और मुबारिकपुर चौक में हुए धरने प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के लोगों के अलावा भारी संख्या में महिलाएं भी चिलचिलाती धूप में छह घंटे तक डटी रहीं। डीसी राघव शर्मा के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में व्यापारियों ने अंब बाजार दिनभर बंद रखा।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तरफ से क्यूआरटी सहित अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रदर्शनकारियों ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्रायल की मांग की। इसके साथ ही आरोपी को फांसी देने की मांग उठाई। पहले एएसपी प्रवीण धीमान मौके पर पहुंचे और लोगों को पुलिस की तरफ से हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन, लोगों की मांग थी कि मौके पर स्थानीय नेता या उपायुक्त आश्वासन दें।
विज्ञापन


चौक पर धरने प्रदर्शन के चलते ऊना रोड, मुबारिकपुर रोड और नादौन रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। कई वाहन प्रदर्शन के कारण जाम में फंसे रहे। धरना प्रदर्शन के बीच वक्ताओं ने पुलिस की तरफ से दिवंगत छात्रा के चाचा के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जताते हुए इस संबंध में और धाराएं जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर एएसपी ने कहा कि उक्त कर्मचारी को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया गया है। प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल संजीव चौहान ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर मामले में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में उपायुक्त राघव शर्मा और एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मौके पर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया और जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed