{"_id":"db9c3bad2c373827edeb1f85b64a53d7","slug":"girl-marriage-after-kidnepping-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद जबरन करवा दी नाबालिग की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद जबरन करवा दी नाबालिग की शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण करने के बाद उसका जबरन विवाह करवा दिया गया। लड़की 22 सितंबर से लापता थी जिसके बाद पिता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां सरकाघाट क्षेत्र में जबरन बाल विवाह का ये मामला सामने आया है।
विज्ञापन
लड़की के पिता का आरोप है कि दूसरे इलाके के चार लोगों ने पहले उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया। इसके बाद जबरन उसका विवाह करवा दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और बाल विवाह एक्ट में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने अदालत के माध्यम से पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अदालत की आदेश पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी 22 सितंबर 2015 से घर से लापता है।
विज्ञापन
उनकी बेटी नाबालिग है और इस बात का उनके पास सबूत है। उन्होंने कहा कि एक युवक, उसके भाई और माता-पिता ने पहले तो उनकी बेटी का अपहरण कर लिया, फिर उसकी जबरन शादी करवा दी। पिता ने अदालत के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने अदालत के आदेशों पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।