Himachal: मैक्लोडगंज में युवती, कुल्लू के कढ़ेई में छात्र की डूबने से मौत
पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत गलू स्थित झरने में डूबने से एक युवती की मौत हो गई है। युवती धर्मकोट में किराये के कमरे में रहती थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को वह घूमने के लिए गलू झरने की तरफ निकली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला व कुल्लू में डूबने से युवती व छात्र की मौत हो गई है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत गलू स्थित झरने में डूबने से एक युवती की मौत हो गई है। युवती धर्मकोट में किराये के कमरे में रहती थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को वह घूमने के लिए गलू झरने की तरफ निकली थी। युवती वहां कब डूब गई, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। करीब दो से ढाई घंटे बाद पानी में युवती का शव स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ मैक्लोडगंज विपिन कुमार ने बताया कि आकांक्षा (26) पुत्री अजय शर्मा निवासी नूरपुर का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खड्ड में नहाने गए छात्र की मौत
उधर, कुल्लू जिला मुख्यालय की लगघाटी के डुंखरीगाहर पंचायत के तहत कढ़ेई की सरवरी खड्ड में छात्र डूब गया। छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शालंग में अध्ययनरत था। बुधवार शाम छात्र चार साथियों के साथ सरवरी खड्ड में नहाने गया था। इसी दौरान छात्र गहरे पानी में डूब गया। साथियों बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में इसकी सूचना छात्रों ने गांववालों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत करवाया। देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। पानी की गहराई अधिक होने से समय ज्यादा लग गया। इसके बाद जब छात्र को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को जिला अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। छात्र की पहचान विनीत ठाकुर(18) पुत्र संजू निवासी गांव लियानी डाकघर शालंग तहसील और जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि नहाते समय छात्र गहरे पानी में डूब गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिजनों के साथ-साथ विद्यार्थियों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं।