फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gift to women cricketers: Himachal Pradesh Cricket Association will give free training

महिला क्रिकेटरों को तोहफा: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन निशुल्क देगा प्रशिक्षण

Sat, 06 Aug 2022 12:07 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला क्रिकेटरों को निशुल्क कोचिंग के योजना से प्रदेश के गांव में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें अपने घर से दूर भी नहीं जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Gift to women cricketers: Himachal Pradesh Cricket Association will give free training
एचपीसीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एचपीसीए ने पहली की है। अब प्रदेश में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों में महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा। कई सेंटरों में महिला क्रिकेटरों से फीस ली जा रही थी। अब सभी केंद्रों में निशुल्क कोचिंग मिलेगी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला क्रिकेटरों को निशुल्क कोचिंग के योजना से प्रदेश के गांव में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें अपने घर से दूर भी नहीं जाना पड़ेगा। वह सुबह शाम नजदीक एचपीसीए के अकादमी और सब सेंटर में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण ले सकती हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में एचपीसीए के प्रदेश में 12 जिला अकादमियां हैं और इसके अलावा 50 से अधिक सब सेंटर काम कर रहे हैं। एचपीसीए के उपाध्यक्ष और क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इस सीजन से महिला क्रिकेटरों को निशुल्क कोचिंग करवा रहा है। इसके लिए प्रदेश की जिला एसोसिएशन और सब सेंटरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एचपीसीए के 50 से अधिक सब सेंटर हैं। संवाद
विज्ञापन


गांव और कस्बों की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एचपीसीए की निशुल्क कोचिंग से आगे आने का मौका मिलेगा। इससे जिले और प्रदेश की टीम को बेहतर खिलाड़ी मिलेंगी। अब तक प्रदेश से कई महिला क्रिकेट टीम इंडिया का हिस्सा बन चुकी हैं। हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने तीन मैचों में नौ विकेट लेकर प्रतियोगिता के सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed