फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gift items became the attraction in Valentine's exhibition

Shimla News: वेलेंटाइन प्रदर्शनी में उपहार वस्तुएं बनीं आकर्षण

Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gift items became the attraction in Valentine's exhibition
शिमला। गेयटी में लगी वेलेंटाइन स्पेशल प्रदर्शनी में गिफ्ट आइटम (उपहार वस्तुएं) युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुई हैं। प्रदर्शनी में 9 कलाकारों के बनाए उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इनमें क्रोशिया और मिनिएचर पेंटिंग लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। प्रदर्शनी में कलाकारों ने फ्रिज मैग्नेट पेंटिंग लगाए हैं जिनके फ्रेम क्ले पर सुंदर काम किया गया है। यह छोटे-छोटे उपहार देने के लिए रखे फ्रिज मैग्नेट कलाकार एक्रेलिक रंगों से बनाए हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी में वेलेंटाइन कार्ड, की-रिंग्स, नेकलेस, ब्रेसलेट और अन्य छोटे-छोटे उत्पाद प्रदर्शित किए हैं जिनकी खूब मांग है। इसके साथ प्रदर्शनी में क्रोशिया के उत्पाद गुलाब के फूल, सूरज मुखी फूल, गुलदस्ते, पौंचू, क्राॅप वूलन टॉप भी प्रदर्शित किए हैं। कलाकार पवित्रा ने बताया कि उन्होंने वेलेंटाइन वीक पर स्पेशल क्रोशिया उत्पाद लाए हैं जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। फ्रिज मैग्नेट पेंटिंग बनाने वाली कलाकार पल्लवी और दिव्या ने बताया कि उन्होंने वेलेंटाइन गिफ्ट प्रदर्शित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article