फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   GI Tag proposal for chamba thaal himachal pradesh

जीआई टैग: चंबा थाल और सलूणी के मक्का को मिलेगी विश्व पटल पर पहचान

Sun, 13 Feb 2022 02:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Feb 2022 02:05 PM IST
सार

पीतल पर हाथों से कलाकृतियां उकेर कर तैयार किया जाने वाला चंबा थाल अपने आप में खास है। इस पर पहले हिंदू देवी-देवताओं की कलाकृतियां उकेरी जाती थीं। समय के साथ इसमें देवी-देवताओं के अलावा गद्दी समुदाय सहित हिमाचली संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां उकेरी जाने लगीं

विज्ञापन
GI Tag proposal for chamba thaal himachal pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंबा थाल भेंट करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व पटल पर चंबा थाल और सलूणी के मक्का को विशेष पहचान मिल सकती है। जिला प्रशासन ने भारत सरकार को चंबा थाल और मक्का को जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग देने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसे अनुमति मिलने की उम्मीद है। जीआई टैग एक प्रतीक है, जो किसी वास्तु कला और उत्पाद आदि को एक निर्धारित स्थान से जोड़ता है। उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के साथ उसकी गुणवत्ता एवं विशेषता भी बताता है।

विज्ञापन


आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी जिले के विभिन्न उत्पादों को ख्याति दिलाने के लिए प्रयासरत है। चंबा रुमाल और चप्पल को दो जीआई टैग प्राप्त हैं। किसी भी उत्पाद को जीआई टैग मिलने के बाद इसकी कोई नकल नहीं कर सकता है। जीआई टैग उस व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी मिलता है। इसके लिए विशेषकर उत्पाद की गुणवत्ता सहित कार्य कुशलता को भी देखा जाता है।
विज्ञापन


क्या है चंबा थाल की विशेषता
पीतल पर हाथों से कलाकृतियां उकेर कर तैयार किया जाने वाला चंबा थाल अपने आप में खास है। इस पर पहले हिंदू देवी-देवताओं की कलाकृतियां उकेरी जाती थीं। समय के साथ इसमें देवी-देवताओं के अलावा गद्दी समुदाय सहित हिमाचली संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां उकेरी जाने लगीं। यह तीन आकार और वजन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे छोटा आकार 11 इंच और वजन चार सौ ग्राम तक होता है। मध्यम थाल 15 इंच तथा करीब आठ सौ ग्राम का होता है। सबसे बड़ा थाल 23 इंच और पौने दो किलो तक का होता है। छोटे थाल की कीमत करीब 1400, मध्यम आकार की कीमत दो हजार तथा बड़े थाल की कीमत करीब तीन हजार रुपये तक होती है।


पीएम मोदी, सचिन को भी भेंट किए गए हैं चंबा थाल
दिसंबर 2021 में मंडी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा थाल भेंट किया था। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी जिले के शिल्पकार प्रकाश चंद चंबा थाल पर उनका पोट्रेट उकेरकर भेंट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed