{"_id":"6892088d14ab870ec00989df","slug":"get-ssc-exams-investigated-abvp-shimla-news-c-19-sml1001-579516-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी परीक्षाओं की करवाएं जांच : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी परीक्षाओं की करवाएं जांच : एबीवीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में हुई अव्यवस्थाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। एबीवीपी ने इसकी निंदा की और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आग्रह किया। प्रांत मंत्री नैंसी ने एसएससी की परीक्षा में अव्यवस्था का विरोध करने वाले छात्रों पर किए बल प्रयोग की भी निंदा की है। परीक्षा में हुई अनियमितताओं, प्रशासनिक अव्यवस्था और अभ्यर्थियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर चिंता व्यक्त की। इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई का आग्रह किया है। नैंसी ने कहा कि परीक्षा एजेंसी द्वारा प्रवेश पत्र निर्धारित समय से मात्र दो दिन पूर्व जारी करना, अनेक अभ्यर्थियों को सुदूर केंद्र आवंटित करना, परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर तकनीकी समस्याएं पैदा होना और विरोध करने पर अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार की घटना अत्यंत निंदनीय है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सूचना के बिना परीक्षा को रद्द किया जाना, परीक्षा एजेंसी की पूर्ण विफलता को दर्शाता है। इससे अभ्यर्थियों का समय, श्रम, आर्थिक संसाधन और मानसिक ऊर्जा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अभाविप, इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए स्पष्ट मांग करती है कि एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दोषियों को दंडित किया जाए, रद्द की गई परीक्षाओं की तिथि शीघ्र घोषित की जाए, केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता लाई जाए।
समरहिल में एबीवीपी ने रोपे पौधे
शिमला। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट, विकासार्थ विद्यार्थी शिमला महानगर और एबीवीपी ने 6 अगस्त तक प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान चलाएंगे। इसके तहत मंगलवार को पोर्टर हिल कैंपिंग साइट समरहिल में पौध रोपण किया। इसमें विवि के पूर्व प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पौधा रोपकर इसकी शुरुआत की। एबीवीपी के शिमला महानगर अध्यक्ष रमन शर्मा और कुणाल गांगटा ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार, बान और दाड़ू सहित अन्य प्रजातियों के 101 पौधे रोपे गए। ब्यूरो