फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Germany Andy Civald won 12th MTB Himalaya Cycle rally.

जर्मनी के एंडी ने जीती 12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रैली

Tue, 04 Oct 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 04 Oct 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Germany Andy Civald won 12th MTB Himalaya Cycle rally.

12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकलिंग प्रतियोगिता का खिताब जर्मनी के एंडी सीवॉल्ड ने अपने नाम किया। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित समारोह के दौरान प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


9 दिन तक चली प्रतियोगिता का समापन समारोह क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हुआ। प्रतियोगिता में ओपन मेन सोलो वर्ग में कोरी वाल्स दूसरे और जेसन इंगलिश तीसरे स्थान पर रहे। इंडियन राइडर वर्ग में देविंद्र ठाकुर पहले, शिवेन दूसरे तथा राकेश राणा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


ओपन वूमेन सोलो वर्ग में केथरीन विलिय सन पहले स्थान पर रही जबकि इदा परेरिया दूसरे तथा नाईमा मेडलन तीसरे स्थान पर रही। वहीं टॉप मास्टर सोलो वर्ग में जोहान लाबूसाग्ने विजेता बने। मारक्स दूसरे तथा सुनील बारोगंपा तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे रैली के बाकी विजेता

Germany Andy Civald won 12th MTB Himalaya Cycle rally.

वहीं, ग्रेंड मास्टर्स सोलो वर्ग में जोहन जेक फंक पहले तथा वलब्रेट द्रिसीन दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा संयुक्त वर्ग में मेन्यूल और आंदरियास पहले, लोकश और नवीन दूसरे तथा फैंक और मोनिका तीसरे स्थान पर रहे।

9 दिन तक चली जोखिम और रोमांच से भरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उबड़-खाबड़ रास्तों में 575 किलोमीटर का सफर तय किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मेजर जनरल एएस कार्की चीफ ऑफ स्टॉफ हेडक्वार्टर 9 कोर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed