{"_id":"39ae91fac134dc94f4550dffb024361b","slug":"generic-medicine-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को नहीं मिल रहीं जेनेरिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को नहीं मिल रहीं जेनेरिक दवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश को जेनेरिक दवाएं नहीं मिल रहीं हैं। सरकार कह रही है कि कंपनियों की ओर से जेनेरिक दवाएं उपलब्ध ही नहीं कराई जा रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से मरीजों के लिए 349 दवाओं की सूची तैयार की गई थी। सरकार ने बजट सत्र में घोषणा की गई थी कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जोनल अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इस घोषणा को सरकार धरातल पर उतार नहीं पा रही है। इससे सीधे तौर पर प्रदेश के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि प्रदेश के लिए पर्याप्त मात्रा में सरकारी एजेंसियों की ओर से जेनेरिक दवाएं उपलब्ध ही नहीं हो पा रही हैं। इसकी वजह से प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को जेनेरिक दवाएं नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
ब्रांडेड दवाएं मौजूद- सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपये की ब्रांडेड दवाएं चालू वित्त वर्ष के लिए खरीदी गई हैं। ये दवाएं जिला स्तर पर सीएमओ की ओर से खरीदी गई हैं। हालांकि यह दवाएं भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई सूची के अनुसार ही ली गई हैं।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जेनेरिक दवाओं की घोषणाएं जरूर की गई हैं, लेकिन जेनेरिक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध ही नहीं हो पा रही हैं। हालांकि इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास जारी हैं।
-कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री