फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gene bank of the vegetation of the 58 countries in Shimla.

यहां है वनस्पतियों का दुर्लभ खजाना, जानना नहीं चाहेंगे

Mon, 23 Feb 2015 12:56 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
Gene bank of the vegetation of the 58 countries in Shimla.

दुनिया के 58 देशों की वनस्पतियों का एक जीन बैंक शिमला में बनाया गया है। इस बैंक में 15,514 किस्मों की वनस्पतियां एकत्रित की गई हैं।

विज्ञापन


ये 50 से अधिक अनाजों, दलहनों व फल देने वाले पौधों आदि की हैं। यह बैंक करीब 90 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के राष्ट्रीय पादप आनुवांशिकी संसाधन ब्यूरो के क्षेत्रीय केंद्र शिमला में तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इस बैंक के दो हिस्से हैं। एक भाग में बंद कमरे में सीड बैंक है। इसमें सात डिग्री तापमान और 35 प्रतिशत रिलेटिव ह्यूमिडिटी पर अनाजों, दलहनों आदि के बीज पैकेटों में रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों की वनस्पतियों से बना बैंक

Gene bank of the vegetation of the 58 countries in Shimla.

भारत, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बोलिविया, ब्राजील, बुल्गारिया, कोलंबिया, क्यूबा, चेक रिपब्लिक, इक्वेडोर, जर्मनी, ग्वाटेमाला, हॉलैंड, होंडुरस, हंगरी, इजराइल, लाइबेरिया, मैक्सिको, नेपाल, पेरू, रोमानिया, रूस, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, ताईवान, तुर्की, यूके, अमेरिका, जांबिया और जिम्बावे।

ये हैं फायदे
इस जीन बैंक से अच्छी एवं उपयोगी किस्मों को फील्ड में किसानों को उगाने के लिए दिया जा रहा है। ब्यूरो इसके लिए समय-समय पर फील्ड में शिविर भी लगा रहा है।

अगर कहीं ये किस्में लुप्त भी हो जाएं तो ब्यूरो के पास संरक्षित रहेंगी। किसानों के अलावा इसका लाभ कृषि-बागवानी वैज्ञानिकों को भी होगा। वे किसी भी तरह के शोध के लिए इन्हें प्राप्त कर सकेंगे। इस बैंक में 15,514 किस्मों को एकत्र करने में करीब 50 साल लग गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों की प्रमुख खाद्य वनस्पतियों का ये जीन बैंक दो हिस्सों में बंटा हैं।

राष्ट्रीय पादप आनुवांशिकी संसाधन ब्यूरो शिमला के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जेसी राणा ने कहा कि बंद कमरे में रखे गए बीज दशकों तक सुरक्षित रहते हैं। फील्ड में पेड़-पौधों के रूप में भी वनस्पतियों का संरक्षण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed