{"_id":"7105dc3e961555776b3b02727b43480a","slug":"gas-customer-can-use-all-cylenders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, कहीं लैप्स न हो जाएं आपके सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, कहीं लैप्स न हो जाएं आपके सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 10 Mar 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ता सप्लाई मिलने के 15 दिन बाद दोबारा बुकिंग करवाकर सब्सिडी कोटे के सिलेंडरों को लैप्स होने से बचा सकते हैं। 31 मार्च तक रियायती दर के 12 सिलेंडर मिलने हैं। लोगों में सब्सिडी के बचे हुए सिलेंडर पाने की होड़ मच गई है।
विज्ञापन
गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। भारी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों में बुकिंग करवाने पहुंच रहे हैं। शिमला शहर में भी कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने अपने कोटे के सिलेंडर अभी तक प्रयोग नहीं किए हैं।
विज्ञापन
इसके चलते एजेंसियों में बैकलॉग भी बढ़ गया है। 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष तक एलपीजी उपभोक्ताओं को रियायती दर के 12 सिलेंडरों का कोटा दिया जाना है।
विज्ञापन
एक अप्रैल 2015 से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष के लिए रियायती सिलेंडरों की संख्या भी हालांकि 12 ही होगी। लेकिन 26 दिन बाद खत्म हो रहे वर्तमान वित्तीय वर्ष से पहले ही अधिकतर एलपीजी उपभोक्ता अब अपने कोटे के बचे हुए रियायती दर के सिलेंडरों को पाने की होड़ में जुटे हैं।
31 मार्च के बाद रियायती दर के बचे हुए कोटे के सिलेंडर लैप्स हो जाएंगे। शहर के गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से गैस बुकिंग में काफी तेजी आई है।