{"_id":"68821be1ffc0a5c0180734fa","slug":"gang-leaders-locked-in-punjab-jails-are-running-chitta-smuggling-network-shimla-news-c-19-sml1001-572744-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पंजाब की जेलों में बंद सरगना \nचला रहे चिट्टा तस्करी नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पंजाब की जेलों में बंद सरगना चला रहे चिट्टा तस्करी नेटवर्क
विज्ञापन
खास खबर
बालूगंज में बीते माह चिट्टे के साथ पकड़े आरोपियों का खुलासा, जेल में बंद सरगना भूपेंद्र के जरिये हासिल किया था चिट्टा
क्राॅसर
आरोपियों के खातों से हुआ है लाखों रुपये का लेनदेन
जेल में बंद सरगना व्हाट्सएप कॉल कर भेजता था संदेश
जांच के दौरान एक पुर्तगाल का नंबर भी आया है सामने
21.07 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए थे तीन आरोपी
दीपक मेहता
शिमला। पंजाब की जेलों से हिमाचल में चिट्टा तस्करी हो रही है। इसके लिए जेलों में बंद गिरोहों के सरगना पंजाब के नौजवान युवाओं को निशान बना रहे हैं और उन्हें सैलानियों के आड़ (भेष) में हिमाचल भेजकर चिट्टे तस्करी के गोरख धंधे में फंसा रहे हैं। बीते महीने बालूगंज थाना में 21.07 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपियों ने पुलिस पूछताछ यह सनसनीखेज खुलासा किया है।
यह मामला 6 जून 2025 को बालूगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम ने शोघी चेक-पोस्ट में आरोपी पुनीत पाल सिंह, अनुज कुमार दुग्गल और अंगद सभरवाल को 21.07 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने भूपेंद्र पाल के जरिये चिट्टा (हेरोइन) प्राप्त किया था जो पंजाब की किसी जेल में है। उन्होंने उस व्हाट्सएप नंबर का भी खुलासा किया है जिससे भूपेंद्र पाल उनसे बातचीत करता था। शिमला पुलिस की जांच में यह मोबाइल नंबर पुर्तगाल का पाया गया है। आगे की जांच में सामने आया है कि आरोपी अनुज कुमार दुग्गल और पुनीत पाल सिंह के बैंक खाते में बड़ी रकम का लेन-देन हुआ था। पिछले छह महीनों में आरोपी पुनीत पाल सिंह के बैंक खाते में लगभग 8 लाख की रकम का लेन-देन हुआ है। भूपेंद्र पाल के साथ उसके व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के आदान-प्रदान से भी हेरोइन के अवैध व्यापार में उसकी सक्रिय पाई गई है। आरोपी के खिलाफ पांच प्राथमिकी में से दो एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत पर केंद्रीय आदर्श कारागार कंडा में बंद है।
एक की जमानत याचिका खारिज, दूसरे की मंजूर
6 जून 2025 को शिमला पुलिस की एक टीम शोघी बैरियर में गश्त पर थी। जांच के अनुसार शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरोपी अनुज कुमार दुग्गल अपने हाथ में एक कैरी बैग पकड़े हुए था, बैग खोलने पर इसमें 21.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी पुनीत पाल सिंह और अंगद सभरवाल भी उसके साथ थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी अंगद ने बताया कि सह-आरोपी पुनीत पाल सिंह उसे अमृतसर से शिमला एक पर्यटक के रूप में लाया था। फिलाहल शिमला में एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश ने अमृतसर निवासी आरोपी पुनीत पाल सिंह (39) की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके अलावा सह आरोपी अंगद सभरवाल (27) को सशर्त जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
शिमला सहित कांगड़ा में भी कर रहे चिट्टे की सप्लाई
पंजाब के नशा तस्करों के साथ जुड़े सदस्य शिमला सहित कांगड़ा में भी चिट्टे की सप्लाई कर रहे हैं। 2 फरवरी 2025 को जिला पुलिस कांगड़ा ने सुग्गर में पंजाब के अमृतसर निवासी संदीप सिंह और रविंद्र सिंह को 135 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। इस मामले में 6 फरवरी को एक आरोपी को पंजाब के अटारी क्षेत्र से चिट्टा और नकदी राशि के साथ पकड़ा है। जांच में पता चला था कि इनके मुख्य सरगना को पंजाब की पुलिस ने दो किलोग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था और अब वह पंजाब की जेल में बंद है, लेकिन इसके बाद भी वह कांगड़ा में चिट्टा की सप्लाई कर रहा है।