फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ganesh festival celebrated in Himachal, Beas-Parvati river in Bhuntar and Ganpati idol immersion in Joginderna

Ganesh Utsav: हिमाचल में रही गणेश उत्सव की धूम, सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ गणपति मूर्तियों का विसर्जन

Fri, 09 Sep 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर/जोगिंद्रनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर/जोगिंद्रनगर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

भुंतर में 10 दिन तक गणेश उत्सव को आयोजन किया गया। शुक्रवार को ब्यास-पार्वती नदी में देव परंपरा अनुसार गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने गणेश के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Ganesh festival celebrated in Himachal, Beas-Parvati river in Bhuntar and Ganpati idol immersion in Joginderna
भुंतर में ब्यास-पार्वती नदी व जोगिंद्रनगर का बडोण गणेश घाट - फोटो : संवाद

विस्तार

देवभूमि हिमाचल के विभिन्न भागों में गणेश उत्सव की धूम रही। कुल्लू में गणेश उत्सव की धूम रही है। बंजार से लेकर भुंतर और कुल्लू में गणेश पर्व का मनाया गया। भुंतर में 10 दिन तक गणेश उत्सव को आयोजन किया गया। शुक्रवार को ब्यास-पार्वती नदी में देव परंपरा अनुसार गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने गणेश के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। गणेश विसर्जन से पहले भुंतर के मणिकर्ण चौक से लेकर भुंतर बाजार होकर जिया के विसर्जन स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देवी भद्राकाली शमशी और माता नैना पीपलागे ने ढोल नगाड़ों के साथ भाग लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


गणेश उत्सव कमेटी के सदस्य अतुल सूद ने बताया कि भुंतर के मणिकर्ण चौक में गणेश उत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को गणेश मूर्ति की स्थापना से शुरू हुआ था। इसके बाद रोज सुबह 7:00 बजे गणेश की आरती की गई तथा शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने गणेश की महिमा का गुणगान किया। पांच सितंबर को सुंदरकांड और सात सितंबर को भंडारे का आयोजन किया गया। आठ सितंबर को महा आरती और शुक्रवार को शोभा यात्रा के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया के नारे से पूरा भुंतर बाजार देवमय हो उठा। इस दौरान गणेश उत्सव कमेटी के सदस्य देवेन सोनी, हरीश छाबड़ा, कोनिक, नवीन, पवन, भोपाल, प्रवीण मेहता, राजेंद्र सूद, राजेश, संजय सूद और संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंडी जिले के जोगिंद्रनगर शहर में स्थापित गणपति प्रतिमाओं को शुक्रवार को बडोण स्थित गणेश घाट में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए थे। शुक्रवार सुबह शहर के तीन पंडालों से गणपति की प्रतिमाओं को फूलों से सजे विशेष रथ में विराजमान कर गणपति बप्पा के जयकारों से शोभायात्रा निकाली गई। सायं करीब चार बजे मच्छयाल के बडोण स्थित गणेश घाट में पूजा अर्चना के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे शहर के मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक, रामलीला मैदान, लक्ष्मी बाजार से गणपति की शोभायात्रा के दौरान काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। लोगों के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक वालिया, सुनील कुमार ने योगदान पर सभी का आभार व्यक्त किया है। 

बैंड बाजे के साथ गणेश की मूर्तियों का सतुलज में विसर्जन

राजधानी शिमला के गंज बाजार में स्थापित भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का शुक्रवार को ठियोग के माईपुल के पास सतलुज नदी में विसर्जन किया गया।    इससे पूर्व गणपति सेवा मंडल की ओर से गंज बाजार स्थित एसडी स्कूल के प्रांगण में सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने पूजा और हवन करवाया। इसके बाद यहां मौजूद भक्तों ने होली खेली। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में लोग माईपुल के लिए गाड़ियों और बसों में रवाना हुए।

इस दौरान भगवान गणेश जी के जयकारे लगाए गए। गणपति सेवा मंडल के प्रधान दीपक लाल सूद ने यह जानकारी दी।  एसडी स्कूल के प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस अवसर पर गणपति सेवा मंडल के सचिव संजीव, कोषाध्यक्ष सुनीत गुप्ता, सदस्य जनमंजय, संजय, प्रकाश महाजन, संदीप गुप्ता, विधि चंद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। उधर श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट मिडल बाजार शिमला ने सुन्नी में 108 गणेश जी की मूर्तियों का विर्सजन किया। राजकुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed