फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ganesh chaturdashi festival in shimla.

मूर्ति विर्सजन के साथ विदा हुए 'गणपति बप्पा'

Mon, 08 Sep 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 08 Sep 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturdashi festival in shimla.
गणेश चतुर्दशी से शुरू हुआ गणपति उत्सव सोमवार को गणपति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। संकट मोचन स्थित शोड़ष गणपति मंदिर और एसडी स्कूल परिसर से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


गणपति मंदिर के मुख्य पुजारी कीर्तिवासन ने बताया कि सोमवार सुबह 7:20 बजे गणपति हवन का आयोजन किया गया। 9:05 बजे मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली।

घोड़ा चौकी, चक्कर, टुटू, बालूगंज, टूटीकंडी, फागली, खलीनी, बीसीएस, विकासनगर, कसुम्पटी, छोटा शिमला, संजौली, ढली और मशोबरा होते हुए शोभायात्रा तत्तापानी पहुंची।
विज्ञापन


शाम 4:00 बजे तत्तापानी में गणपति की आरती के बाद मूर्ति विसर्जन किया गया। उधर गंज बाजार स्थित एसडी स्कूल से भी सुबह 11 बजे शोभा यात्रा निकली गई।

गणपति सेवा मंडल के सदस्य आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे तत्तपानी में गणपति विसर्जन किया गया। इसके बाद तत्तापानी में भंडारा भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed