फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   gallbladder stone patients increasing in hamirpur himachal pradesh

Health Update: व्यायाम से दूरी के कारण सूबे में बढ़ रहे पित्त की पथरी के मरीज

Fri, 14 Apr 2023 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 Apr 2023 01:18 PM IST
सार

पित्त की पथरी की समस्या 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में सबसे ज्यादा पाई जा रही है। लोग शारीरिक व्यायाम से दूर होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
gallbladder stone patients increasing in hamirpur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण के मुकाबले उत्तर भारत में पित्त की पथरी के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। इसका कारण बढ़ता मोटापा, लोगों का काम न करना और आरामदायक जीवन शैली है। लोग शारीरिक व्यायाम से दूर होते जा रहे हैं। हिमाचल में भी पित्त की पथरी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मैदानी क्षेत्रों के लोगों में पित्त की पथरी समस्या ज्यादा है।

विज्ञापन


जंक फूड भी इसका कारण बन रहा है। पित्त की पथरी की समस्या 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में सबसे ज्यादा पाई जा रही है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी एक दिन में पित्त की पथरी के पांच से छह और एक सप्ताह में करीब 25 मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ऐसे मरीजों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑपरेशन के लिए छह-छह माह बाद तारीख मिल रही है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ
लोगों में मोटापा बढ़ता जा रहा है। अधिकतर लोग शारीरिक कार्य नहीं कर पाते। इस कारण उनमें पित्त की पथरी पाई जा रही है। जंक फूड खाने से भी यह समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों को शारीरिक व्यायाम अधिक करना चाहिए। घर का पका हुआ साफ सुथरा भोजन ग्रहण करें। मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करें। मैदान आदि में जाकर व्यायाम करें। हमीरपुर अस्पताल में एक दिन में पथरी के आधा दर्जन ऑपरेशन किए जा रहे हैं। - डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री, एचओडी, शल्य चिकित्सा विभाग, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed