फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   G20 meetings may be held in stadium or Radisson Hotel

G20 Summit: एचपीसीए के स्टेडियम या रेडिसन होटल में हो सकती हैं जी-20 की बैठकें

Fri, 24 Feb 2023 11:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 11:10 AM IST
सार

जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम ने जिले के कई बड़े होटलों और स्टेडियम का भी दौरा किया है। 

विज्ञापन
G20 meetings may be held in stadium or Radisson Hotel
जी-20 सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन की बैठकें धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम या रेडिसन होटल में हो सकती हैं। सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम ने जिले के कई बड़े होटलों और स्टेडियम का भी दौरा किया है।  टीम इन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं समेत सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लेकर वीरवार को वापस लौट गई है। जानकारी के अनुसार जी-20 देशों की महत्वपूर्ण बैठकें धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को प्रस्तावित हैं। इन बैठकों को कहां किया जाएगा, इसके लिए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश बाबू की अध्यक्षता में टीम तैयारियों का जायजा लेने धर्मशाला पहुंची थी।

विज्ञापन


गुरुवार को टीम ने जिला कांगड़ा के कई बड़े होटलों सहित एचपीसीए स्टेडियम का भी दौरा कर सम्मेलन के लिए स्थान की संभावनाएं तलाशी हैं। इधर, जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि जी-20 की बैठकों के लिए आई टीम गुरुवार को दौरा कर वापस चली गई है।  उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम ने जहां जिला कांगड़ा के कई होटलों का जायजा लिया है, वहीं एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम का भी दौरा किया है। उन्होंने कहा कि अब इस सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा, इस बारे टीम जल्द ही अपनी राय देगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जी-20 सम्मेलन की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


सम्मेलन के लिए भाजपा ने गठित की समन्वय समिति
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जी-20 सम्मेलन को लेकर समन्वय की दृष्टि से एक समिति का गठन किया है। यह कमेटी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में होने वाली जी-20 सम्मेलन को लेकर बनाई गई है। इस विशेष समिति के प्रमुख पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार होंगे। उनके साथ सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर कार्यसमिति सदस्य राजीव भारद्वाज, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, विशाल चौहान, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया और जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि जी 20 समिति की बैठक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार कांगड़ा जैसे बड़े जिले के साथ भेदभाव करती है, वहीं भाजपा और केंद्र सरकार कांगड़ा जिले को विशेष दृष्टिकोण से देखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed