{"_id":"638b772ea2980b1dfd6191af","slug":"g20-logo-shines-on-kangra-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 logo: कांगड़ा दुर्ग पर चमका जी-20 का ‘लोगो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 logo: कांगड़ा दुर्ग पर चमका जी-20 का ‘लोगो’
Sat, 03 Dec 2022 09:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:50 PM IST
सार
नगरकोट दुर्ग की ऊंची दीवारों पर रात को जी-20 का ‘लोगो’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुरातत्व विभाग ने कांगड़ा के ऐतिहासिक किले को लाइटों से सजाकर इस ‘लोगो’ से चमकाया है।
विज्ञापन
कांगड़ा दुर्ग पर चमका जी-20 का ‘लोगो’
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत को जी-20 देशों की मेजबानी मिलने की तैयारियों का असर कांगड़ा के ऐतिहासिक किले में भी देखने को मिला है। नगरकोट दुर्ग की ऊंची दीवारों पर रात को जी-20 का ‘लोगो’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुरातत्व विभाग ने कांगड़ा के ऐतिहासिक किले को लाइटों से सजाकर इस ‘लोगो’ से चमकाया है।
विज्ञापन
भारत को जी-20 की मेजबानी मिलना और कांगड़ा किले पर जी-20 के ‘लोगो’ की प्रदर्शनी आने वाले दिनों में पर्यटन की दृष्टि से इसके सार्थक परिणाम दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल के कांगड़ा दुर्ग में ‘लोगो’ की लाइट प्रदर्शनी सात दिन तक चलेगी, ताकि विश्व भर से आने वाले सभी अतिथियों को भारत की आधुनिक विविधता, परंपरा और समृद्ध संस्कृति विरासत का भरपूर अनुभव मिल सके।
विज्ञापन