{"_id":"6440f9cf07b54e785d0addf7","slug":"g-20-summit-in-dharamshala-foreign-diplomats-visited-dharamshala-tea-garden-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 सम्मेलन: विदेशी मेहमानों ने बागानों में चुनीं चाय की पत्तियां, लाइव कांगड़ा पेंटिंग में आजमाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी-20 सम्मेलन: विदेशी मेहमानों ने बागानों में चुनीं चाय की पत्तियां, लाइव कांगड़ा पेंटिंग में आजमाए हाथ
Thu, 20 Apr 2023 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:09 PM IST
सार
विदेशी मेहमानों ने मान टी फैक्टरी में चायपत्ती बनाने की प्रक्रिया जानने के साथ ही चाय के विविध फ्लेवर्स का जायका भी लिया। उसके बाद उन्होंने कांगड़ा कला संग्रहालय का भ्रमण किया।
विज्ञापन
धर्मशाला टी गार्डन में विदेशी मेहमान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 की धर्मशाला में चल रही बैठक के दूसरे दिन वीरवार को प्रतिनिधियों ने धर्मशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां के प्राकृतिक नजारों का दीदार किया और यहां के नैसर्गिक सौंदर्य को खूब सराहा। भ्रमण के दौरान उन्होंने नरघोटा स्थित चाय बागानों में चाय की पत्तियां चुनने का अनुभव लिया। वहीं, कांगड़ा कला संग्रहालय में लाइव कांगड़ा पेंटिंग में भी हाथ आजमाए। इसके अलावा होटल रेडिसन ब्लू में योग क्रियाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी मेहमानों ने मान टी फैक्टरी में चायपत्ती बनाने की प्रक्रिया जानने के साथ ही चाय के विविध फ्लेवर्स का जायका भी लिया। उसके बाद उन्होंने कांगड़ा कला संग्रहालय का भ्रमण किया। कला संग्रहालय में हिमाचली कला संस्कृति और शिल्प कला से रू-ब-रू होने के साथ ही डेलीगेट्स ने लाइव कांगड़ा पेंटिंग पर हाथ आजमाते हुए इसका भी अनुभव लिया। इससे पहले सुबह प्रतिनिधियों ने होटल रेडिसन ब्लू में आयुष विभाग की ओर से आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया। सुबह 6:30 बजे शुरू हुए इस सत्र में प्रतिनिधियों को आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने पौना घंटा योगाभ्यास करवाया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रतिनिधियों ने धर्मशाला और आसपास के स्थानों का भ्रमण किया। अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिनिधियों ने धर्मशाला में अपने प्रवास को यादगार बताया और यहां शानदार आवभगत के लिए प्रदेश सरकार व प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता एक अद्भुत आध्यात्मिक एहसास करवा रही है। उन्हें कांगड़ा व हिमाचल प्रदेश की समृद्ध कला संस्कृति को जानने, समझने का अवसर मिला, जिससे आंतरिक समृद्धि का अनुभव हुआ। यहां की स्मृतियां शानदार रहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से किए गए आदर सत्कार के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।