{"_id":"64f5d8d7986c6fd5d40b11b5","slug":"g-20-conference-gardeners-should-not-pluck-apples-from-september-5-to-8-know-the-reason-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 सम्मेलन: 5 से 8 सितंबर तक बागवान न करें सेब का तुड़ान, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी-20 सम्मेलन: 5 से 8 सितंबर तक बागवान न करें सेब का तुड़ान, जानें वजह
Mon, 04 Sep 2023 06:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Sep 2023 06:48 PM IST
सार
कुल्लू फलोत्पादक मंडल की ओर से अपना सेब दिल्ली भेजने वाले बागवानों से अपील की गई है कि वह नुकसान से बचने के लिए पांच से आठ सितंबर तक सेब का तुड़ान न करें।
विज्ञापन
सेब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 सम्मलेन देश की राजधानी नई दिल्ली में होना है। 9 और 10 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में सुरक्षा के चलते रेहड़ी-फडियों को बंद रखा जाएगा। वहीं, दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी सहित अन्य मंडियों में फल लेकर जाने वाले वाहनों को असुविधा हो सकती है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल की ओर से अपना सेब दिल्ली भेजने वाले बागवानों से अपील की गई है कि वह नुकसान से बचने के लिए 5 से 8 सितंबर तक सेब का तुड़ान न करें। जी-20 सम्मेलन निपटने के बाद ही सेब का तुड़ान करें।
विज्ञापन
फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बरसात में कुल्लू के बागवान इस बार काफी अधिक नुकसान झेल चुके हैं। सड़कें खराब होने से बागवानों को जहां मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी आ रही है। वहीं अब दाम भी कम होने लगे हैं। ऐसे में जिऐ के बागवान जी-20 सम्मेलन को देखते हुए पांच से आठ सितंबर के बीच तुड़ान न करें। इस दौरान बागवानों को अपने सेब को दिल्ली भेजने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन