फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   function in uma international school.

लुंगी डांस पर नाचे उमा इंटरनेशनल के बच्चे

Sun, 19 Oct 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Oct 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
function in uma international school.

उमा इंटरनेशनल स्कूल मैहली के शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने खूब रंग जमाया। समारोह में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रतिभावान तथा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। समारोह में पहली कक्षा के छात्रों ने मनमोहन परिधान में सजकर लूंगी डंास की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रीति शांडिल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ मांसी और मिताली की सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुआ। तीसरी कक्षा के छात्रों ने ब्लू है पानी.. पर नृत्य पेश किया। नर्सरी कक्षा के छात्रों ने राइम की प्रस्तुति दी तो दूसरी कक्षा के छात्रों ने मेरी चूनर उड़ उड़ जाए... गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रों ने द एप्पल ट्री एंड लिटिल ब्वॉय नाटक पेश किया तो केजी कक्षा के बच्चों ने बारबी डॉल पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


केजी क्लास के बच्चों ने पर्यावरण और जीव जंतुओं के संरक्षण का संदेश देने वाला चैन से हमें जीने दो की प्रस्तुति दी। छठी कक्षा के छात्रों ने पहाड़ी नाटी, देश की आजादी के लिए लड़ी जंग की कहानी बयां करने को नाटक किया। दसवीं के छात्रों ने वेस्टर्न डांस पर धमाल मचाया। आठवीं के छात्रों ने गिद्दा की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पांचवीं और छटी कक्षा के छात्रों द्वारा पेश की पहाड़ी नाटी रही, जिसमें छात्रों ने सुरमणिए हो... जैसे गीतों पर छात्रों ने सबको झूमने पर मजबूर किया। उपाध्यक्ष मंजू पठानिया ने मुख्यातिथि का आभार जताया। मुख्यातिथि ने बोर्ड की परीक्षा में अव्वल रहने पर स्कूल की छात्रा दीक्षा भारती को स्कूल की ओर से पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया और पुनीता कपूर को स्टूडेंट आफ द ईयर का खिताब देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को मुख्यातिथि विरेद्रं कश्यप ने पुरस्कृत किया। इनमें पुनीता, रोहन, उदित, गोपाल, नूर ईशिता, अभिषेक, रश्तिा, मांसी शर्मा, आर्यन, मिताली, नीरजा, दीप, विभूति नेगी, अश्ति सूद, अभिनव ठाकुर, शुभ श्ाांडिल, आर्यन नेगी, पंकज कपूर।


सौरभ, रितिक, गौरव, चेतन, मुस्कान, मांसी, रितिक कौंडल, मोहित वर्मा, सोरभ, आंचल, आंचल वर्मा, तान्या गुप्ता, इश्तिा दत्त, नितिन, मृदुल वर्मा, अभिनव ठाकुर, ध्रुव कंवर, अभिनव सूद, रोहित कुमार, नेहा, कनिका, अंकित और आंचल ठाकुर तथा उदित शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed