{"_id":"b13432c5c8cd0cfbc50b1fdbd3f3502e","slug":"function-at-chelet-day-school-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलडे स्कूल में 'चार बोतल वोदका, काम मेरा रोजका'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलडे स्कूल में 'चार बोतल वोदका, काम मेरा रोजका'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 May 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैलडे स्कूल में शनिवार को जूनियर विंग में आयोजित वार्षिक फेट में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने फेट में लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी लिया।
विज्ञापन
फेट का शुभारंभ रिज चर्च के पादरी डेविड रोजर ने किया। प्रधानाचार्य बी. राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि हर साल स्कूल इसी तरह से फेट का आयोजन करता है। फेट में छात्रों और शिक्षकों ने गेम्स स्टॉल, फूड स्टॉल और डीजे पार्टी भी आयोजित की।
विज्ञापन
इसमें शैलडे स्कूल पास कर चुके छात्रों के अलावा अन्य स्कूलों के छात्र भी पहुंचे थे। छात्रों ने गेम्स स्टॉल पर लकी नंबर, होपला, रेसिंग कार, फीड दा क्राउन, काउंट द सर्किल, पीक एंड प्लेस और ‘बिंदी लगाओ इनाम पाओ’ जैसे मुकाबलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
हनी सिंह के गीतों पर झूमे छात्र
सबसे अधिक भीड़ ‘बिंदी लगाओ, फीड द क्राउन स्टाल’ पर जुटी। फूड स्टॉल में चना कुलचा, चाइनीज फूड स्टॉल, कोल्ड ड्रिंक स्टॉल, आइसक्रीम स्टॉल पर खूब भीड़ जुटी। डीजे पार्टी में छात्रों ने हन्नी सिंह के पंजाबी गीतों और इंग्लिश गीतों पर जमकर मस्ती की।
स्कूल की प्रधानाचार्य बी. राठौर ने कहा कि फेट से एकत्र होने वाली राशि को स्कूल के विकास, पुस्तकालयों में किताबें मंगवाने जैसे कार्यों पर खर्च किया जाता है।