फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   froud list of bjp candidate circulated on social media

सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशियों की सूची से हड़कंप, साइबर सेल के पास पहुंचा मामला

Tue, 12 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
froud list of bjp candidate circulated on social media

विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया में भाजपा प्रत्याशियों की सूची को पार्टी ने निराधार और फर्जी करार दिया है। तेजी से सर्कुलेट हो रही एक सूची के खिलाफ पार्टी ने साइबर सेल में शिकायत दी है। भाजपा नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगाह किया है कि अगर वे इस तरह की सूचियों को अपलोड या शेयर करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा से टिकट पाने को लेकर मची होड़ के बीच आए दिन नई प्रत्याशी सूची जारी हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की ओर से इस तरह की भ्रांति न फैलाने की अपील बेअसर है। एक ताजा सूची के बाद भाजपा आईटी सेल व कानून एवं विधिक विषय विभाग ने सोमवार को पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन

सूची में है कांग्रेस के एक मंत्री का नाम

froud list of bjp candidate circulated on social media

 भाजपा आईटी एवं संवाद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि राय राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रत्याशियों की झूठी लिस्टें अपलोड की जा रही हैं। पुलिस से आईटी एक्ट के तहत दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के लिए शिकायत दी गई है। 

सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की गलत जानकारियों की मानीटरिंग के लिए आईटी के 5 सदस्यों की टीम गठित की है, जो सोशल मीडिया में अपलोड की जा रही गलत जानकारियों की पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।

सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाली प्रत्याशी सूचियों को लेकर अपने भी संदेह के घेरे में हैं। यह सूचियां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से जारी दिखाई जा रही हैं। पार्टी के फर्जी लेटर हेड पर सूची जारी होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह सूचियां कौन जारी कर रहा है, यह भी स्पष्ट नहीं है। खुद को दावेदार दिखाने के लिए भी यह खेल हो सकता है। एक सूची में तो कांग्रेस के एक मंत्री तक का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed