फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   From today trains will run only from Kalka to Taradevi

Shimla News: आज से कालका से तारादेवी तक ही चलेंगी ट्रेनें

Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
From today trains will run only from Kalka to Taradevi
ब्रिज नंबर 800 के मरम्मत कार्य के चलते रेलवे विभाग ने किया बदलाव, तारादेवी से बस में शिमला पहुंचेंगे यात्री
विज्ञापन

पंद्रह जुलाई तक रहेगी नई व्यवस्था, होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के जतोग से समरहिल रेलवे सेक्शन के बीच ब्रिज नंबर 800 पर गार्डर कार्य के चलते रेलवे ने इस रूट पर पांच दिन के लिए ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी है।

अब कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही तारादेवी तक ही होगी। यात्रियों को शिमला शहर तक पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न हो इसलिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ओल्ड बस स्टैंड के लिए मांग के अनुसार बसों का संचालन करेगा। उत्तरी रेलवे के अंबाला मंडल ने 11 से 15 जुलाई तक ट्रेनों की आवाजाही में यह परिवर्तन किया है। कालका से शिमला की ओर करीब पांच ट्रेनें चलती हैं। इन ट्रेनों में स्थानीय के अलावा बाहरी राज्यों के करीब दो हजार लोग रोजाना सफर करते हैं। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए एचआरटीसी ने विशेष इंतजाम किए हैं। एचआरटीसी ने तारादेवी स्टेशन से ओल्ड बस स्टैंड तक विशेष बसें चलाने का फैसला लिया है। हर ट्रेन के आगमन के अनुसार इसका संचालन किया जाएगा। डिप्टी डिविजनल मैनेजर तारादेवी विनोद शर्मा ने बताया कि विशेष बस सेवाओं के संचालन और निगरानी के लिए इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई है। यह व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एचआरटीसी के डीएम देवासेन नेगी ने कहा कि यात्रियों की मांग के अनुसार बसों का संचालन तारादेवी से किया जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। किसी भी यात्री को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन



कालका से यह ट्रेनें चलती हैैं शिमला तक
कालका से 52457 ट्रेन रात 3:30 बजे चलेगी, यह सुबह 8:04 पर बजे तारादेवी पहुंचेगी। 52458 नंबर ट्रेन सुबह 11:33 बजे तारादेवी से चलेगी और शाम 4:15 बजे कालका पहुंचेगी। 52451 नंबर ट्रेन सुबह 5:45 बजे कालका से चलेगी और सुबह 10:10 बजे तारादेवी पहुंचेगी, 52452 शाम 5:57 बजे तारादेवी से चलेगी और रात 10:15 बजे कालका पहुंचेगी, 52459 सुबह 7:00 बजे कालका से चलेगी और 11:20 बजे तारादेवी पहुंचेगी। 52460 नंबर ट्रेन शाम 4:34 बजे तारादेवी से चलेगी और रात 8:50 बजे कालका पहुंचेगी। 52455 नंबर ट्रेन सुबह 11:55 बजे कालका से चलेगी और शाम 4:25 बजे शिमला पहुंचेगी। इसके अलावा 52456 नंबर ट्रेन रात 7:12 बजे चलेगी और रात 11:30 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह कोचिंग ट्रेनें रद्द
कालका से शिमला के लिए आने वाली 52453 और 54 नंबर ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 52445 और 46 पहले से ही बंद कर दी हैं। इसके अलावा कालका शिमला ट्रैक पर अप मिक्स स्पेशल 10,12 और 14 जुलाई के अलावा डाउन मिक्स स्पेशल 11, 13 और 15 जुलाई को नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article