फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   From the North Portal of Atal Tunnel, tourists will have to return by four o'clock in any condition, directions issued

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से पर्यटकों को शाम चार बजे तक हर हाल में लौटना होगा, दिशा-निर्देश जारी

Wed, 06 Jan 2021 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
From the North Portal of Atal Tunnel, tourists will have to return by four o'clock in any condition, directions issued
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद अभी तक लाहौल में पर्यटकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मौसम खराब होने और भारी हिमपात से सैलानियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसे में घाटी की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि घाटी में तापमान बहुत कम हो गया है। आने वाले समय में भी स्थिति सुधरने वाली नहीं है। सुबह और शाम के समय सड़क पर बर्फ जम  रही है। ऐसे में सड़कों पर वाहन चलाना खतरनाक और जोखिम भरा है। दुर्घटना से बचने के लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। पर्यटक वाहनों को घाटी में अब सुबह 10 से 11 बजे और दोपहर 12 से तीन बजे के बीच ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। सुबह 11 से 12 बजे एक घंटे के लिए अटल टनल रोहतांग रखरखाव के लिए बंद रखी जाएगी।

विज्ञापन


सुबह 11 से 12 और 12 से तीन बजे के बीच टनल पार कर नॉर्थ पोर्टल पहुंचे पर्यटकों को हर हाल में शाम चार बजे तक नॉर्थ पोर्टल को छोड़ना होगा। अगर सैलानियों ने केलांग, उदयपुर लाहौल के अन्य स्थानों पर होम स्टे, होटल आदि की पहले बुकिंग की हो तो उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी। ऐसा तभी होगा, यदि सड़क की हालत अच्छी होगी। सोलंगनाला से अटल टनल के उत्तरी छोर के लिए वाहनों को भेजने के लिए लाहौल-स्पीति पुलिस कुल्लू प्रशासन से संपर्क में रहेगी। स्थानीय वाहन चालकों को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि घाटी में अनुकूल मौसम में वाहन चलाने का अनुभव रखने वाले लोगों को केवल फोर बाई फोर वाहन लेकर और साथ में चेन लगाकर ही अनुमति दी जाएगी। यह आदेश आगामी 24 जनवरी तक जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed