फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh snowfall prediction for himachal pradesh

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन दिन तक बर्फबारी के आसार

Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall prediction for himachal pradesh

 प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहने के बाद 10 से 13 जनवरी तक दोबारा बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव आ रहा है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार से प्रदेश में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना

fresh snowfall prediction for himachal pradesh

13 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। 14 को मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार को पर्यटन स्थल कुफरी, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी में सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया।

मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 10.8, धर्मशाला में 11.8, ऊना में 20.8, सोलन में 16.5, कांगड़ा में 16.1, हमीरपुर में 15.4, चंबा में 15.1, कल्पा में 1.8 और केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

न्यूनतम तापमान

fresh snowfall prediction for himachal pradesh

न्यूनतम तापमान
केलांग       - 10.8
कल्पा       - 6.8
मनाली      - 3.4
कुफरी       - 0.8
मंडी           0.2    
डलहौजी      0.4
सोलन        1.0
शिमला       2.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed