{"_id":"59aabf7c4f1c1bf2278b4dd9","slug":"fresh-snowfall-on-peaks-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात, लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। जिला लाहौल स्पीति और चंबा स्थित मणिमहेश डल झील और कैलाश पर्वत में हल्का हिमपात हुआ है। भरमौर की ऊपरी पहाडि़यों में ताजा हिमपात होने की सूचना है। रोहतांग दर्रा, लेडी ऑफ केलांग पीक, घेपन पीक, बिल्वू पीक पर हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
शिमला में शनिवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। दिन भर हल्की बूंदाबांदी होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ सितंबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
शनिवार को जारी बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को शिमला में
अधिकतम तापमान 20.2, ऊना में 29.4, धर्मशाला में 27.2, नाहन में 24.9, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 26.6, सुंदरनगर में 28.5, भुंतर में 31.6, कल्पा में 20.0, मंडी में 27.1, बिलासपुर में 27.9 और हमीरपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन