हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, चंबा में तूफान से स्कूलों और मकानों की छतें उड़ीं
- हिमाचल की चोटियों पर ताजा बर्फबारी
- भरमौर-पठानकोट और आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे ठप
- तूफान से स्कूलों और मकानों की छतें उड़ीं
- आठ जिलों में बुधवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार सुबह लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। मंगलवार को त्रियूंड और आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में भी बर्फबारी हुई है। तूफान से जिला चंबा के रूड़ेगा प्राथमिक पाठशाला की रसोई घर की छत, प्राथमिक पाठशाला जुंगरा भवन की छत, प्राइमरी स्कूल जुंगराहर के भवन की छत और ग्राम पंचायत झुलाडा में एक मकान की छत उड़ गई।
प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। भरमौर-पठानकोट एनएच लाहल और दिनका घार सहित तीसा में दो, सलूणी और पांगी में एक-एक मार्ग बंद हो गया है। किन्नौर जिले में भी कई जगह बर्फबारी हुई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, कांगड़ा-नाहन में 23.0, बिलासपुर में 22.5, हमीरपुर में 22.3, सुंदरनगर में 18.7, चंबा में 18.6, सोलन में 16.0, धर्मशाला में 16.2, भुंतर में 12.8, शिमला में 12.4, कल्पा में 11.0, डलहौजी में 10.7 और केलांग में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
रंगों के त्योहार होली पर पूरे प्रदेश में खिलेगी धूप
29 मार्च को मनाए जाने वाले रंगों के त्योहार होली पर पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 29 मार्च तक प्रदेश में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान जताया है।
कहां कितनी बर्फबारी
क्षेत्र बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग 75
कोकसर 30
अटल टनल 20
छितकुल 15
जलोड़ी दर्रा 8
सोलंगनाला 7
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर में)
डलहौजी 15
मनाली 12
रामपुर 9
शिमला 8
बिलासपुर 7.5
हमीरपुर-चंबा 7
भुंतर 6
मंडी 5
कांगड़ा 3