{"_id":"5c3ae20ebdec22736d6a0126","slug":"fresh-snowfall-in-himachal-pradesh-kalpa-kinnaur-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी, कई सड़क मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी, कई सड़क मार्ग बंद
Sun, 13 Jan 2019 12:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं छितकुल में भी ताजा बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भी छह इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। बर्फबारी होने से चंबा में करीब एक दर्जन सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों को बहाल करने में जुट गए हैं। जलोड़ी, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मढ़ी, छतडू और सीबी की ऊंची पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने को अलर्ट किया है। मनाली में 20 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू व लाहौल घाटी बर्फ से पूरी तरह सफेद हो गई हैं। रोहतांग में तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। एक बार फिर बर्फबारी से हिमाचल फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
Kalpa in Kinnaur district of Himachal Pradesh receives fresh snowfall. pic.twitter.com/mX5FJdXyIu
— ANI (@ANI) January 13, 2019