फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh snowfall in high hills of himachal

हिमाचल में बदला मौसम, केलांग-रोहतांग में बर्फबारी, बढ़ी ठंडक

Fri, 22 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in high hills of himachal
सोलंगनाला

हिमाचल में मौसम फिर से बदलना शुरू हो गया है। इसके चलते प्रदेश में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल में मौसम फिर से बदलना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


बुधवार रात और वीरवार सुबह केलांग, रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। वीरवार दोपहर तक शिमला में बादल छाए रहे। इससे फिर से‌ ठिठुरन बढ़ गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 23 और 24 दिसंबर को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 27 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और सोलंगनाला में बर्फ के फाहे गिरने से कुल्लू-मनाली में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। 

fresh snowfall in high hills of himachal

मनाली की चोटियों मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, मांगण कोट, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, हामटा पास, चंद्रखणी पास, शिरघन तुंग, गुलाबा, धुंधी में भी ताजा हिमपात हुआ है।

मनाली सहित समूची घाटी में वीरवार सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि कुल्लू में वीरवार को मौसम साफ रहा। मौसम के करवट बदलने से मनाली के पर्यटन कारोबारियों को अब व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद जगी है। 

 शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम साफ हुआ। शिमला में अधिकतम तापमान 18.0, ऊना 27.4, नाहन 20.7, सोलन 22.6, कांगड़ा 24.0, सुंदरनगर 23.2, भुंतर 24.0, चंबा 21.2, डलहौजी 12.0, बिलासपुर 20.2, हमीरपुर

23.7 और कल्पा में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.3, कल्पा में 1.6, मनाली में 5.4, शिमला में 8.6 और धर्मशाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed