फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fresh snowfall and heavy rain in himachal pradesh

हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में हुई झमाझम बारिश

Mon, 22 May 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Fresh snowfall and heavy rain in himachal pradesh

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में रविवार को झमाझम बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश तथा ओलावृष्टि होने से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन


सूबे में बदले मौसम के मिजाज से मैदानी इलाकों में गर्मी से झुलस रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला

ने सोमवार और मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार दोपहर को राजधानी शिमला में झमाझम बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इससे ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन

धौलाधार की पहाड़ी पर ताजा हिमपात

Fresh snowfall and heavy rain in himachal pradesh

प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के साथ धर्मशाला की धौलाधार की पहाड़ी पर ताजा हिमपात हुआ है। बारिश के बाद पिछले कई दिनों से तप रहे प्रदेश के ऊना जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

शिमला में 25.4, धर्मशाला 27.8, सोलन 29.2, नाहन 35.5, कांगड़ा 30.7, भुंतर 30.8 और सुंदरनगर में 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार को शिमला में सबसे ज्यादा 23.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

ऊना में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Fresh snowfall and heavy rain in himachal pradesh

इसके अलावा सुंदरनगर में 3.4, भुंतर में .7 एमएम, काल्पा में .6 एमएम, धर्मशाला में 2.8 एमएम, ऊना में 9 मिलीमीटर, सोलन में 1 और कांगड़ा में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जिला कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, भरमौर, तीसा, सलूणी और किहार इलाकों में सुबह से हल्की-हल्की बारिश होती रही, जबकि भरमौर और तीसा के ऊंचे पहाड़ों की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है।

इसके अलावा धौलाधार पर्वतमाला पर हल्की बर्फबारी हुई। सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों हरिपुरधार, संगड़ाह, नौहराधार, शिलाई के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed