फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free wifi facility at shimla mall road.

शिमला के मालरोड पर अब मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा

Tue, 18 Aug 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 18 Aug 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
free wifi facility at shimla mall road.

मालरोड, मिडल बाजार और लोअर बाजार अगले हफ्ते से वाईफाई जोन में शामिल हो जाएंगे। नगर निगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने यह जानकारी सोमवार को वित्त संविदा एवं योजना समिति (एफसीपीसी) की बैठक के दौरान दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर के इन तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थानीय लोग और सैलानी 30 मिनट तक मुफ्त में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। महानगरों की तर्ज पर हिल्स क्वीन शिमला में भी लोगों को मुफ्त इंटरनेट के इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


रिज मैदान और मालरोड पर घूमते हुए लोग मुफ्त में फेसबुक और व्हट्सअप का आनंद उठा सकेंगे। खरीददारी करने के लिए लोअर बाजार आने वाले लोगों को मुफ्त में इंटरनेट इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिज, मालरोड और लोअर बाजार से सैकड़ों कारोबारी मुफ्त इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकेंगे। 30 मिनट तक मुफ्त इंटरनेट का इस्तेमाल करने के बाद उपभोक्ताओं को इंटरनेट प्लान के टैरिफ के हिसाब से भुगतान करना होगा। बैठक में नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक के अलावा सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक में लिए गए यह फैसले
•25 लाख की लागत से खलीनी में बिछेगी सीवरेज लाइन
•23 लाख से भट्ठाकुफर से संजौली सुरंग तक बनेगी एंबुलेंस रोड
•25 लाख से राजीव आवास योजना के तहत कृष्णानगर में बनेगा बच्चों के लिए पार्क
•26 लाख से टुटू में विकसित होगी डंपिंग साइट
•19 लाख से बच्चों के लिए बनाए गए पार्कों में लगेंगे झूले
•20 अगस्त से शुरू होगी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों में बदलने की मुहिम
•सर्कुलर रोड स्थित लिफ्ट पार्किंग की होगी रिपेयर
•विकासनगर में मेहता निवास से पुलिस चौकी तक बनेगी एंबुलेंस रोड
•कैंसर हास्पिटल में रोगियों के साथ आए तीमारदारों के लिए बनेगी सराय
•सेजिज संस्था के साथ मिलकर होगा शिमला के सौंदर्यीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed