फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free school bags to students in una himachal pradesh on gandhi jayanti

गांधी जयंती से ऊना के स्कूलों में निशुल्क बांटे जाएंगे कपड़े के बैग

Fri, 30 Aug 2019 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Aug 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
free school bags to students in una himachal pradesh on gandhi jayanti
फाइल फोटो

दो अक्तूबर गांधी जयंती से देशभर में सिंगल प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगने से पहले जिला ऊना प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान छेड़ेगा। पहले चरण में प्रशासन सरकारी स्कूलों में कपड़े के बैग वितरित करेगा। दूसरे चरण में कपड़े के और बैग तैयार करवाए जाएंगे। बैग बनाने में स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। प्रशासन बैग बनाने की एवज में सिलाई का मेहनताना भी सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन


उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से परहेज करने का आह्वान किया है। इसी दिशा में जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में कपड़े के बैग निशुल्क बांटने का निर्णय लिया है। दो अक्तूबर से जिले के स्कूलों में प्रथम चरण में लगभग 15 हजार कपड़े के बैग बांटकर प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने पर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ दुकानों पर यह बैग बिक्री के लिए उचित दाम पर उपलब्ध रहेंगे। बताया कि प्लास्टिक के बारे में जन जागरूकता लाने को सभी एसडीएम, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी व्यापार मंडलों के साथ बैठकें कर प्लास्टिक की रोकथाम में सहयोग की अपील करेंगे। दो अक्तूबर तक अधिकारी निरंतर फील्ड में जाकर प्लास्टिक के इस्तेमाल पर औचक निरीक्षण भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने मांगा जन सहयोग
उपायुक्त संदीप कुमार ने लोगों से बैग बनाने के लिए कपड़ा दान में देने की अपील की है। डीसी ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, उद्योग विभाग तथा बैंक भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में जो भी व्यक्ति बैग बनाने के लिए कपड़ा दान में देना चाहता है, वह परियोजना अधिकारी डीआरडीए ऊना के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। लोग बाजार से खरीदारी के लिए जब भी निकलें, कपड़े या जूट का बैग साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed