{"_id":"5d6fae528ebc3e01390a6ca9","slug":"free-school-bags-to-himachal-govt-school-students-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख विद्यार्थियों को अगले माह मिलेंगे लाल और हरे रंग के स्कूल बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख विद्यार्थियों को अगले माह मिलेंगे लाल और हरे रंग के स्कूल बैग
Thu, 05 Sep 2019 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पहली, तीसरी, छठी एवं नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले ढाई लाख विद्यार्थियों कोे अगले माह लाल और हरे रंग के निशुल्क स्कूल बैग मिलेंगे। खाद्य आपूर्ति निगम ने चार कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। अक्तूबर के अंत तक निशुल्क स्कूल बैग का आवंटन शुरू होगा।
विज्ञापन
अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को दूसरे चरण में बैग दिए जाएंगे। चार कक्षाओं के विद्यार्थी जल्द ही नए रंगों के बैग लिए नजर आएंगे। छात्र-छात्राओं को अलग-अलग रंग के बैग दिए जाएंगे। लड़कों को ऑलिव ग्रीन मिक्स ग्रे और लड़कियों को चेरी मिक्स ग्रे रंग के बैग मिलेंगे।
विज्ञापन
जून में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा बैग की खरीद के लिए चयनित कंपनियों को मंजूरी दी गई थी। सरकार ने पहली, तीसरी, छठी एवं नौवीं कक्षाओं के बच्चों को निशुल्क स्कूल बैग देने की बीते साल के बजट में घोषणा की थी, लेकिन साल 2018 में इसको लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
फरवरी 2019 में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले सरकार ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू की थी। प्रक्रिया लंबी चलने के चलते टेंडर अवार्ड नहीं हो सका। अब खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन चार कक्षाओं के विद्यार्थियों को तीन तरह के साइज के स्कूल बैग खरीद जा रहे हैं। बच्चों की किताबों के हिसाब से बैग का वर्गीकरण किया गया है।