फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free school bags by state govt to himachal govt school students

बजट घोषणा पूरी करने में जुटी सरकार, हजारों विद्यार्थियों को मिलेगी ये सुविधा

Wed, 17 Oct 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Oct 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Free school bags by state govt to himachal govt school students

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार कक्षाओं के हजारों विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग देने के लिए शिक्षा सचिव ने 23 अक्तूबर को बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में पहली, तीसरी, छठी और नवमी कक्षा के विद्यार्थियों को पहले चरण में निशुल्क स्कूल बैग देने की घोषणा की है। अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को दूसरे चरण में बैग दिए जाएंगे।

विज्ञापन


निशुल्क बैग उपलब्ध करवाने की घोषणा को पूरा करने के लिए उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, तीसरी, छठी और नवमी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या जुटाना शुरू कर दिया है। 23 अक्तूबर को होने वाली बैठक में विद्यार्थियों की संख्या का ब्यौरा पेश किया जाएगा। बैग कब से देने हैं, इसको लेकर भी बैठक में फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग मामले को कैबिनेट में ले जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से स्कूल बैग की खरीद शुरू होगी।

विज्ञापन

नवमी कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेंगी स्टील की पानी बोतलें

Free school bags by state govt to himachal govt school students

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा को पूरा करते हुए शिक्षा विभाग ने नवमी कक्षा के विद्यार्थियों को स्टील की पानी बोतलें देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बीते दिनों ही खाद्य आपूर्ति निगम ने सात कंपनियों से बोतलों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।

लाखों विद्यार्थियों की स्मार्ट वर्दी को फंसा पेच
साढ़े आठ लाख स्कूली विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी देने के मामले में पेच फंस गया है। शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति निगम के अफसरों की कार्य प्रणाली के चलते अभी तक स्मार्ट वर्दी के टेंडर अवार्ड नहीं हुए हैं। ऐसे में इस शैक्षणिक सत्र में नई वर्दी का आवंटन होना मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed