फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free medicines of fever and cold in govt hospitals of himachal.

अस्पतालों में मुफ्त मिलेंगी बुखार-जुकाम की दवाएं

Sat, 16 Jan 2016 11:31 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
free medicines of  fever and cold in govt hospitals of himachal.

सूबे के अस्पतालों में जुकाम-बुखार, दिल के रोगों और विटामिन, कैल्शियम सहित 56 तरह की दवाएं फरवरी से मुफ्त मिलेंगी। बैंडएज, कॉटन, सिरिंज, और ग्लब्ज भी मुफ्त मिलेंगे। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. डीएस गुरंग ने इसकी पुष्टि की है। बीते वीरवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निशुल्क दवा नीति के तहत सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को 56 दवाओं और 10

विज्ञापन


उपभोगीय सामग्री को मुफ्त में प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने स्वास्थ्य निदेशालय के अफसरों के साथ बैठक कर योजना को जल्द लागू करने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि
विज्ञापन


मंत्रिमंडल के आदेशों की अधिसूचना जारी होते ही दवाओं की खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। दवा खरीद के लिए स्वास्थ्य निदेशालय के पास बजट पहले से उपलब्ध है। संभावित है कि इस पूरी प्रक्रिया को जनवरी महीने में पूरा कर फरवरी पहले सप्ताह से ही निशुल्क दवा नीति को प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दवाएं मिलेंगी मुफ्त

free medicines of  fever and cold in govt hospitals of himachal.

मुफ्त में प्रदेश में वितरित की जाने वाली दवाओं में दिल की बीमारियों से जुड़ी दवा एटनोलोल, एमोलिडिपाइन और एनालपरिल के अलावा पैरासिटामोल, सिट्राजिन और ओआरएस भी शामिल है। मरीजों को टैबलेट, इंजेक्शन, क्रीम, सिरप और कैप्सूल दिए जाएंगे।

ये दवाएं मिलेंगी मुफ्त- सांस की बीमारी, गैस, कब्ज, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, विटामिन, बी कांप्लेक्स, एंटी इंफेक्शन, एंटी रैबिज वैक्सीन, ग्लूकोज, कैल्शियम, एंटी स्नेक इंजेक्शन, मूत्र से जुड़ी बीमारियां, खून को प्रभावित करने वाली बीमारियों की दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी। अन्य सामान में बैंडएज, कॉटन, पोविडोन आयोडाइन सॉल्यूशन, सिरिंज विद निडल, ग्लब्‍ज, लियूकोप्लास्ट और वेन फ्लो भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

डॉक्टरों को हिदायत- मरीज को गंभीर रोग होने की स्थिति और 56 दवाओं में संबंधित मरीज के मर्ज की दवा न होने की स्थिति में ही डॉक्टर अन्य दवाओं को लिख सकेंगे। सरकार ने डॉक्टरों को सख्त आदेश देते हुए पहले 56 तरह की दवाओं को ही प्राथमिकता देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed